Thursday, 29 August 2013

परमशक्ति पीठ द्वारा आपदा प्रभावित उत्तराखण्ड में आरंभ किये गए सेवाकार्य

  • उत्तराखण्ड त्रासदी के वास्तविक पीडि़तों तक पहुँचकर उन्हें आवश्यक सामग्री का वितरण।
  • निराश्रित हो गए बच्चों को अपनाकर पारिवारिक वातावरण प्रदान करना, उनका पालन-पोषण एवं निःशुल्क तथा श्रेष्ठ शिक्षा की व्यवस्था करना।
  • विधवा अथवा निराश्रित हो गई महिलाओं को संबल प्रदानकर विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षणों के माध्यम से स्वरोजगार हेतु प्रेरित कर उन्हें स्वाभिमानपूर्वक स्वावलंबी बनाना।
पूज्य दीदी माँ साध्वी ऋतम्भरा जी के पावन प्रेरणा से परमशक्ति पीठ के कार्यकर्ता ‘परमशक्ति पीठ’ वात्सल्य सेवा केन्द्रों के माध्यम से उत्तराखण्ड के सुदूर गाँवो तक जाकर आपदा प्रभावितों की हर संभव सहायता कर उन्हें त्रासदी से उबरने हेतु प्रयत्नशील हैं।

- विनम्र निवेदन -
अपने बच्चों और पति को खो चुकी अनेक महिलाओं का दर्द दिल दहला देता है। उत्तराखण्ड के सैकड़ों गाँवों में मृत्यु ने अपना तांडव किया। आसमान से बरसी जलप्रलय ने उनका सब कुछ निगल लिया है। हम सब देशवासियों का कर्तव्य है उनकी सहायता करना।
परमशक्ति पीठ ने उत्तराखण्ड में ‘वात्सल्य सेवा केन्द्रों’ के माध्यम से प्राकृतिक आपदा पीडि़त लोगों को हरसंभव सहायता पहुँचाने का संकल्प लिया है। आप भी अपना सहयोग परमशक्ति पीठ के माध्यम से इन पीडि़तों तक पहुँचा सकते हैं।

परमशक्ति पीठ के माध्यम से उन्हें बसाने हेतु अपनी सहयोग राशि परमशक्ति पीठ के नीचे दिए गए खातों में जमा कर सकते हैं। 

आई सी आई सी आई बैंक 
खाता संख्या - 033001001453
आई ऍफ़ सी कोड - ICIC0000330

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया 
खाता संख्या - 10137296689 
आई ऍफ़ सी कोड - SBIN0007085

अधिक जानकारी हेतु सम्पर्क करें: 09999971714, 08826888001
ईमेल- info@vatsalyagram.org, वेबसाइट - www.vatsalyagram.org

No comments:

Post a Comment